लंब में कियारा आडवाणी के साथ काम करेंगे मोहित रैना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी के जानेमाने अभिनेता मोहित रैना फिल्म लंब में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ काम करते नजर आयेंगे। कियारा आडवाणी जल्द ही निर्देशक विजय लालवानी की फिल्म में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका टाइटल लंब है। 

ये भी पढ़ें:-मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो पुलिस वेरिफिकेशन कराएं, इस पर हो रहा विचार : गृह मंत्री

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा के अपोजिट टीवी सीरियल देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना को कास्ट किया गया है। इस थ्रिलर ड्रामा में की कहानी कियारा के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द होगी, लेकिन मोहित भी फिल्म में स्ट्रांग कैरेक्टर निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें:-LS अध्यक्ष ने हरदीप पुरी से बेघर लोगों के विषय पर राज्यों से चर्चा करने को कहा 

संबंधित समाचार