बरेली: ग्राम समाज की जमीन को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसके बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जिसकी शिकायत परिवार के लोगों ने 112 पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से शख्स की मौत, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा

क्या है मामला ?
थाना आंवला के गांव रायपुर का रहने वाला अजीत (22) के भाई अतुल ने बताया कि 11 दिसंबर को गांव के ही रहने वाले भूरा, पूजा, राजवीर से ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते लाठी-डंडे से पीटकर अजीत को घायल कर दिया गया था। बरेली के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजीत ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: घेर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, एक मवेशी की मौत

संबंधित समाचार