खटीमा: रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। रेलवे फाटक क्रॉसिंग को पार करते समय एक वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अमाऊं, मयूर विहार सेक्टर-3 निवासी ललिता देवी पत्नी स्व. खड़क सिंह पोस्ट ऑफिस में पासबुक में एंट्री कराने गई हुई थी। वहां से लौटते हुए वृद्धा रेलवे फाटक पर पहुंची तो फाटक बंद था। लेकिन, यह सोचते हुए कि ट्रेन आने तक व फाटक पार कर लेगी और फाटक पार करने लगी। इसी दौरान करीब 12.55 बजे टनकपुर से पीलीभीत जा रही 05342 डाउन ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना रेलवे पुलिस ने झनकईया थाने को दी। सूचना पर उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा और मनोज देव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका का बड़ा बेटा विक्रम सिंह रुद्रपुर से यहां पहुंचा। वृद्धा ललिता देवी यहां रहती थी जबकि बड़ा बेटा विक्रम रुद्रपुर के निजी कंपनी में काम करता है और छोटा बेटा कुवैत में सेवारत है। मृतका अपने पीछे बेटे, बेटियां और नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं।

संबंधित समाचार