मंडलायुक्त ने किया नवनिर्मित भवन एवं कान्हा गोशाला का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गायों की विशेष देखभाल के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील के नवनिर्मित भवन एवं कान्हा गोशाला का मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने विधायक व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहा कि ठंड का समय है कोई भी गाय बीमार नहीं होनी चाहिए।

हसनपुर में नवीन तहसील भवन एवं कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। गुरुवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी एवं अधिकारियों के साथ दोनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नवीन तहसील भवन के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बारीकी से भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं के चेंबर का स्थान, अधिकारियों के चेंबर, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, फरियादियों के बैठने का स्थान एवं आवास के विषय में जिलाधिकारी से विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त नगर स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे। 

गोशाला का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी से गोशाला के विषय में विस्तार से जानकारी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोशाला में उपस्थित गोवंश को गुड़ खिलाया। मंडलायुक्त ने कहा कि गोशाला को ढकने के लिए अच्छी गुणवत्ता का तिरपाल लगाया जाए। ठंड में कोई गाय बीमार न हो। उनकी देखभाल होती रहनी चाहिए। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम भगवान शरण, एसडीएम अमरोहा अनिल कुमार, एसडीएम हसनपुर विजय शंकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव, तहसीलदार अर्चना शर्मा, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर आदि रहे।

नवीन तहसील भवन में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने को दिया ज्ञापन
मंडलायुक्त से भाकियू शंकर ने तहसील भवन में ही रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित करने की मांग की। जिस पर मंडलायुक्त द्वारा जिलाधिकारी को रजिस्ट्री भवन नवीन तहसील में ही स्थापित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नवीन तहसील भवन से पानी निकासी हेतु तलाब तक नाला बनाए जाने की भी मांग की। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने 100 जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पुत्र के लापता पर पिता ने दर्ज कराया बहू के खिलाफ केस

संबंधित समाचार