Kanpur में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. क्षितिज पांडेय बोले- पिज्जा और बर्गर से छोटे बच्चों को भी हो रहा पाइल्स
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक से अमृत विचार ने किए सवाल।
हैलो अमृत विचार कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. क्षितिज पांडेय ने लोगों के सवालों के जवाब दिए है। इसमें कानपुर नगर समेत कई जिलों से पहुंचे फोन कॉल्स के जरिये मरीजों ने अपनी समस्या पूछी है।
कानपुर, अमृत विचार। पेट में गैस बनना और एसिडिटी दोनों अलग तरह की दिक्कत हैं। जंक फूड और अनियमित खान-पान से लोगों में यह समस्या आम हो गई है। सुबह 9 बजे तक हमें भारी नाश्ता कर लेना चाहिये, दोपहर का खाना भी समय से खाना चाहिये जिससे यह समस्या नहीं होगी।
पिज्जा और बर्गर के ज्यादा सेवन से छोटे बच्चों तक को पाइल्स की समस्या हो रही है। ऐसे केस लगातार आ रहे हैं। यह बातें गुरुवार को हैलो अमृत विचार में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. क्षितिज पांडेय ने अपनी परेशानी बताने वाले कॉलर्स से कहीं। पेश है लोगों के सवाल और डॉक्टर के जवाब….
- मै किडनी पेशेंट हूं। डायलिसिस चल रही है। एसिडिटी और उल्टी होती है। बीपी भी बढ़ा रहता है। क्रेट-9 6.3 है। अभिषेक यादव, बिल्हौर – उम्र 20
आपकी उम्र बहुत कम है। क्रेट 9 भी ज्यादा नहीं है। डायलिसिस की स्थिति नहीं थी। लेकिन हम आप होम्योपैथी का ईलाज कराये तो डायलिसिस बंद हो सकती है। डायलिसिस के समय बीपी बढ़ा रहता है। घबराइये नहीं ठीक हो जायेगा।
- डॉक्टर साहब सुबह सोकर उठते हैं तो पैर के पंजे बहुत दर्द होते हैं। दिनभर परेशानी बनी रहती है। सुनी वर्मा, विष्णुपुरी कानपुर
आपका यूरिक सिड बढ़ा हुआ है। इस वजह से पैरों में दर्द हो रहा है। मशल स्क्रैंप हो गया है। टेस्ट कराकर कुछ दिन दवा खा लीजिये सही हो जायेगा।
- शुगर की वजह से मुझे यूरिन जल्दी-जल्दी होती है। चेक कराया था तो 273 शुगर है। केके दुबे, शास्त्री नगर कानपुर
शुगर का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। होम्योपैथी के ट्रीटमेंट से यह दिक्कत सही हो सकती है। लेकिन प्रॉपर दवा खानी होगी। समय से अगर इसको कंट्रोल नहीं किया गया तो हमारे शरीर के कई आर्गन प्रभावित हो सकते हैं।
- पेट में दर्द रहता है। ऐसा लगता है कि कुछ कुंच रहा हो। कुलदीप सिंह फतेहपुर, गाजीपुर
अल्ट्रासाउंड करा लें आपको स्टोन हो सकती है। इसी वजह से हमेशा हल्का दर्द रहता है। ट्रीटमेंट पूरा कराइये ठीक हो जायेगा।
- मुझे गैस की दिक्कत रहती है। जांच कराई तो पता चला की गाल ब्लडर में 3 एमएम का स्टोन है। हमेशा दर्द रहता है। क्या करें? विनोद मिश्रा, फतेहपुर
ऑपरेशन कराना जरूरी नहीं है। दो महीने तक होम्योपैथी ट्रीटमेंट से स्टोन पूरी तरह से गल जायेगा। लेकिन पूरा ईलाज कराना पड़ेगा।
- खाना खाने के बाद जलन होती है। खाली पेट रहता है तो गैस ज्यादा बनती है। खाना समय से नहीं खा पाता हूं। पवन तिवारी, बांदा
नाश्ता और खाना समय से खाना जरूरी है। सुबह का नाश्ता 9 बजे तक कर लें, और हैवी नाश्ता करें सिर्फ चाय न लें। दवा से यह ठीक तो हो सकता है लेकिन अनियमित खान-पान की वजह से यह समस्या जायेगी नहीं। कुछ दिक्कतें हमेशा रहेंगी। एक बार अल्ट्रासाउंड करा लें और देख लें कहीं आपको स्टोन तो नहीं है। सुबह चार ग्लास रुक-रुककर पानी जरूर पीयें।
- लीवर फैटी हो रहा है। भूख नहीं लगती है। पेट में हमेशा तनाव रहता है। राजपाल सिंह, ककवन, बिल्हौर
बाहर का खाने और समय से भोजन नहीं करने से लीवर फैटी की समस्या है। करीब आठ महींने तक ट्रीटमेंट चलेगा। लीवर एक तो जल्द डिस्टर्ब नहीं होता और होता है तो सही होने में वक्त लगता है।
- मेरा बच्चा पांच साल का है। घर का खाना नहीं खाता है। उसे मल करने में बहुत दिक्कत होती है। एक बार खून भी आया है। दिनेश पासवान, साकेत नगर, कानपुर
पिज्जा और बर्गर बच्चों में भी पाइल्स की समस्या को बढ़ा रहा है। हमारे पास रोज इसतरह के केस आ रहे हैं। कोशिश करें बाहर का खाना न खिलायें। बाहर का खाना भी है तो करीब 15 दिनों का अंतराल रखें। रोटी, दाल, सब्जी में बहुत प्रोटीन है।
- मेरे बायें हांथ की उंगलियां काम नहीं करती हैं। हांथ भी पतला हो रहा है। दाहिनें कंधे में भी दर्द रहता है। पहले सर्वाइकल रहा है। हेमला श्रीवास्तव, चित्रकूट कर्वी
आपको सर्वाइकल की वजह से यह दिक्कत हो रही है। अगर इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं होता तो आगे चलकर कंधे फ्रीज होने लगेंगे। ध्यान से दिखा लें।
इन्होंने भी किया फोन
आशुतोष शुक्ला चौडगरा, सुनील कुमार यादव फर्रुखाबाद, अरविंद कुमार फर्रुखाबाद, स्वाति शर्मा कानपुर, रोहित कुमार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद, ओमेश कुमार वर्मा फतेहपुर गाजीपुर, उत्तम तिवारी काकादेव कानपुर, सौरभ वर्मा बिल्हौर, सुजीत पांडुनगर, रामदेव दामोदर नगर कानपुर, शिखर अयोध्या।
