IND vs BAN : कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में झटके पांच विकेट, अपने नाम की खास उपलब्धि
कुलदीप ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था
नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने चटगांव टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। कुलदीप ने पहले बल्ले से 40 रनों की पारी खेली, फिर बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए। साथ ही भारतीय गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 150 रनों पर ऑलआउट हो गई और वह फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई। हालांकि भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने की बजाय पहले बैटिंग करना उचित समझा।
A stunning all round display from the left arm spinner as @imkuldeep18 registers his third 5-wicket haul in Test cricket.
— BCCI (@BCCI) December 16, 2022
Live - https://t.co/GUHODOYOh9 #BANvIND pic.twitter.com/gYdjRI4ISG
कुलदीप 22 महीने बाद खेल रहे टेस्ट मैच
कुलदीप यादव ने पांच साल में सिर्फ 8 टेस्ट खेले हैं। इससे पहले कुलदीप ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यानी 22 महीने के बाद वह टेस्ट खेलने उतरे हैं। कुलदीप यादव ने बांग्लादेश की पहली पारी में 16 ओवर में मात्र 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुलदीप यादव अब भारत के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने चटगांव जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।
बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप का कमाल
बांग्लादेश में टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव सातवें गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव से पहले इरफान पठान, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन, सुनील जोशी,इशांत शर्मा और उमेश यादव बांग्लादेश में पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं। लेकिन जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में कुलदीप के अलावा किसी भी गेंदबाज ने इतने विकेट नहीं झटके थे।
ये भी पढ़े : 'सैंडपेपरगेट' प्रकरण को पीछे छोड़ चुकीं ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक दूसरे से भिड़ने को तैयार
