Kanpur: तीन वार्डों में पुरुषों से ज्यादा हैं आधी आबादी, घाटमपुर और बिल्हौर के इन वार्डों में जागरूक हैं महिलाएं
कानपुर में तीन वार्डों में पुरुषों से आधी आबादी ज्यादा है।
कानपुर में तीन वार्डों में पुरुषों से आधी आबादी ज्यादा है। अपने जन प्रतिनिधि को चुनने के लिए घाटमपुर और बिल्हौर के इन वार्डों में महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं।
कानपुर, अमृत विचार। जिले की हर निकाय में भले ही जनप्रतिनिधियों को चुनने में पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले ज्यादा हो, लेकिन जिले की दो निकाय ऐसी हैं जहां के तीन वार्डों में पुरुषों से ज्यादा आधी आबादी की संख्या अपने जन प्रतिनिधि को तय करती है। जी हां, ये आंकड़े हैं बिल्हौर के मुनिश्वर अवस्थी नगर व महाराणा प्रताप नगर और घाटमपुर के कजियाना वार्ड के, जहां महिलाएं मत को लेकर ज्यादा जागरूक हैं।
घाटमपुर नगर पालिका में यूं तो आधी आबादी कुल आबादी की 47 फीसदी ही है। यानि इससे छह फीसदी ज्यादा संख्या पुरुषों की है, जो मत डालकर अपने प्रतिनिधि को चुन सकेंगे। इस पालिका में एक वार्ड ऐसा है, जहां आधी आबादी पुरुषों से एक कदम आगे है। जी हां, इस निकाय क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 यानि कजियाना में मतदाताओं में पुरुषों से एक संख्या ज्यादा महिलाओं की है। जोकि, 50 फीसदी को पार करती है।
वहीं बिल्हौर नगर पालिका क्षेत्र में भी 47.36 फीसदी महिलाएं और 52.64 फीसदी पुरुष मतदाता हैं। लेकिन इस निकाय के वार्ड संख्या एक में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 51 फीसदी है। दस महिला मतदाताएं ज्यादा हैं। वहीं महाराजाणा प्रताप नगर यानि वार्ड संख्या 18 में पुरुषों से एक संख्या महिलाओं की ज्यादा है।
चुनावी विशेषज्ञों की माने तो कई बार मतदाता की जागरूकता की कमी से वह अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवा पाता है। कई वोटरों की सूची में भी अपना नाम शामिल नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं की संख्या इन वार्डों में ज्यादा होना, महिलाओं में मत को लेकर जागरूकता दर्शाता है।
प्रेरित करते हैं ये वार्ड
निकाय संख्या महिला/पुरुष
घाटमपुर 23 553/552
बिल्हौर 01 344/334
बिल्हौर 18 277/276
किस निकाय में कितने मतदाता
निकाय पुरुष महिला
कानपुर 1184404 1034874
घाटमपुर 8936 8041
शिवराजपुर 4921 4389
बिठूर 4934 4328
