आज का राशिफल: 31 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। वृष- आज रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए शुभ समय है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण …

मेष- आज सफलता प्राप्ति का दिवस है। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

वृष- आज रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए शुभ समय है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- आज अविवाहितों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी को कोई उपहार दें। स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के लिए श्रेष्ठ है।

कर्क- आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

सिंह- आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे।

कन्या- आज गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर या प्लाॅट खरीदना चाहें तो यह लाभ का सौदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

तुला- आज आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक- आज संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा।है। यदि किसी विपक्षी से विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु- आज व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। अविवाहित हैं विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और पूरा सहयोग भी करेंगे।

मकर- आज आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

कुंभ- आज प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

मीन- आज आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।