अमेठी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर, 15 लाख रुपए और 50 ग्राम स्मैक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक तस्कर अफसर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 15 लाख रुपए कीमत का 50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र का है जहां आज सुबह अमेठी कोतवाली पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही थी इसी बीच पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर अफसर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 15 लाख रुपए कीमत का 50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने  एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।

अमेठी कस्बे का है तस्कर
पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर अफसर अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले के रहने वाला है। अफसर पिछले कई सालों से स्मैक के खरीद बिक्री में शामिल था। आज सुबह अमेठी कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार संदिग्धों की तलाश कर रहे थे इसी बीच प्रमोद ने गंगागंज के रहने वाले स्मैक तस्कर अफसर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,कंस्टेबल सचिन कुमार और कंस्टेबल शैलेन्द्र यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक भी बरामद

 

संबंधित समाचार