रामनगर: महिला ने एक साथ जन्मी तीन जिंदगियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। स्व. रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला ने ऑपरेशन के दौरान दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है, गर्भवती महिला व उसके तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. प्रतीक ने बताया कि मोहल्ला गुलरघटटी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन शुक्रवार की सुबह अस्पताल लाए थे। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा तुरंत उसका ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद इस महिला ने तीन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

महिला का पिछले 9 माह से अस्पताल में ही तैनात महिला चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा था।बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी। महिला के पति ने चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार