सुल्तानपुर : 14 हेडमास्टर का रोका गया वेतन, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। लॉकडाउन के दौरान एमडीएम संचालन का उपभोग प्रमाण पत्र आनलाइन पोर्टल पर दर्ज न करना 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ा है। मामले में संबंधित विद्यालयों के हेडमास्टर का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च 2021 से अगस्त 2021 तक परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाना है। इसके तहत विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों को राशन व उनके खाते में कन्वर्जन कास्ट की धनराशि भेजी जानी थी।

इसके उपभोग प्रमाण पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना था। पर, वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रेरणा पोर्टल पर उपभोग प्रमाण पत्र दर्ज न करने वाले 14 विद्यालयों के हेडमास्टर पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

इसमें प्राथमिक विद्यालय कसैला, पूरे सुखलाल, वजूपुर, अमारी, कटाट पुरुषोत्तमपुर, धोपाप, कंपोजिट विद्यालय कैथवारा, प्रावि मदरसा हबिबिया, छतौना कला, उप्रावि कोइरीपुर, विवेकनगर कोइरीपुर, कंपोजिट विद्यालय राजेपुर शामिल है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर : निर्माणाधीन छत गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित समाचार