आज का राशिफल। 17 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय में नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है।

वृष

आज सरकारी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। व्यापार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। नई स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। घरेलू कलह का निवारण होगा।

मिथुन

आज मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है।

कर्क

आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

सिंह

आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या

आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियां रहेंगी। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। क्रिएटिव योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला

आज मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक

आज मन में पुरानी स्मृतियां दोबारा ताजा होंगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा।

धनु

आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं। आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए दिन बहुत शुभ है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नए टूर की योजना बनाएंगे।

मकर

आज रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियां करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनाएंगे।

कुंभ

आज महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। उधार दिया हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। अपना खानपान संतुलित रखें।

मीन

आज आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।