बरेली: मां को भगाकर ले गया था युवक, बेटों ने लिया बदला, मार दी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मां को भगाकर ले जाने वाले युवक को महिला के दो बेटों को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली मारने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिबियापुर चौधरी का रहने वाला 25 वर्षीय विकास एक साल पहले पड़ोस के गांव की रहने वाली मदन लाल की पत्नी किरण को भगाकर ले गया था। लेकिन बीते दो तीन महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद किरण अपने घर लौट गई।

वहीं मां को भगाकर ले जाने के बाद से किरण के दोनों बेटे रोहित और सुरजीत, विकास से रंजिश रखने लगे। इधर आज सुबह जब विकास टहलने के लिए घर से सीबीगंज की तरफ आ रहा था, तभी रोहित और सुरजीत ने रास्ते में सुनसान जगह देखकर विकास के पेट में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

वहीं गोली की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों को देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार