Earthquake in America : अमेरिका के टेक्सास में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
मिडलैंड (अमेरिका)। अमेरिका में टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक रहा। अभी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिसमें लोगों की भीड़ भागती नजर आई। इसके साथ उन्होंने लिखा- टेक्सास के लोगों की भीड़ भूकंप की खबर कन्फर्म करने ट्विटर पर जमा हो रही है।
Everyone in Texas coming to twitter to confirm there was an earthquake #earthquake pic.twitter.com/4DESubeuZH
— cesar (@jebaiting) December 16, 2022
Everyone in Texas during the earthquake #earthquake pic.twitter.com/sOWLrzfRv4
— cesar (@jebaiting) December 16, 2022
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने पहले ट्वीट कर चेतावनी दी थी कि यह टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।
One of the strongest #earthquake in #Texas history has struck in a western region of the state. There were no immediate reports of damage or injuries in the quake near Midland, reports The Associated Press. pic.twitter.com/b4U76PJivD
— VineetSharma (@vineetsharma94) December 17, 2022
यूएसजीएस के कोलराडो में राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र की भूभौतिकीविद जेना पर्सली ने कहा कि भूकंप के झटके 1,500 से अधिक लोगों ने महसूस किए। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद कम तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया।
ये भी पढ़ें : यूक्रेन को मिलेगी कृषि-तेल आयात कारोबार में मदद के लिए दो अरब डॉलर की सहायता, 50 लाख लोग गंवा चुके हैं रोजगार
