अयोध्या: सातवें दिन भी लापता महिला का नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। सात दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता एक महिला का पुलिस अभी कोई पता नहीं लगा सकी है। जिसे लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। 

आशापुर चन्दई निवासी गौतम मौर्य ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी उर्मिला मौर्य अपनी छोटी बहन पूनम पत्नी सुनील मौर्य निवासी कुड़िया चितौरा जिला अंबेडकरनगर के घर सात दिसंबर को गई थी। दस दिसंबर को अपनी बड़ी बहन सुनीता पत्नी प्रह्लाद निवासी सनेथू के साथ बस द्वारा अंबेडकरनगर से घर के लिए रवाना हुई। उस दिन करीब 11 बजे बहन सुनीता अपने घर जाने के लिए पूराबाजार में बस से उतर गई लेकिन उर्मिला शाम तक घर नहीं पहुंची। 

पति के अनुसार उन्होंने जब सुनीता से जानकारी किया तो बताया कि पत्नी ने उससे ने कहा था कि वह दर्शन नगर होते हुए घर पहुंच जाएंगी। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर तलाश किए जाने का आश्वासन दिया लेकिन सात दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। 

थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी है।

ये भी पढ़ें -आगरा: सील की गईं खोया बनाने की 7 इकाइयां  

संबंधित समाचार