बलिया: जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने वाले लेखपाल पर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा पत्र  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखाकर राजस्व अभिलेखों में वरासत किए जाने की पीड़ित की शिकायत को तहसीलदार बैरिया संजय कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। मामले की तत्काल जांच कराई गई। इसमें पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार ने गलत वरासत करने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

मामला दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला गांव का है। गांव निवासी महेश सिंह पुत्र जमुना सिंह की जमीन मौजा कोड़रहा उपरवार में है। भूस्वामी को मृतक दिखाकर तत्कालीन लेखपाल मदन यादव ने उन्हें मृतक घोषित कर एक दिसंबर 2021 को वरासत कर दी थी। इसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक सुरेश राम से मामले की जांच कराई। 

इसमें यह पाया गया कि महेश सिंह जिंदा है। राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने वरासत को निरस्त कर दिया है। वरासत करने वाले तत्कालीन लेखपाल मदन राम के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

ये भी पढ़ें - CM योगी ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, बोले- अमर्यादित बयान पर देश के जवानों से मांगें माफी

संबंधित समाचार