बहराइच: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर बिफरे भाजपाई, पाक विदेश मंत्री फूंका पुतला
अमृत विचार, बहराइच। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई टिप्पणी से नाराज हैं। शनिवार को भाजपा सांसद, विधायक और पदाधिकारियों ने कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद सभी ने घंटाघर पहुंचकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाया। सभी ने जमकर नारेबाजी की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दो दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके लेकर भाजपा में रोष है। भाजपा हाई कमान के निर्देशन में शनिवार को भाजपा की ओर से जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया। शहर के माधवपुरी मोहल्ले से निकले विरोध जुलूस में सैकड़ों लोग भाजपाई जुलूस में शामिल हुए।
15.jpg)
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पानी टंकी, डीएम तिराहा, पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर पहुंचे। भाजपा के जिला प्रभारी नीरज सिंह की अगुवाई में सभी पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, विदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ी वाल, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल और एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने संबोधित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, हेमा निगम, डिंपल जैन, युवराज यज्ञसैनी, मुकुट बिहारी तिवारी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव, वैभव जैन, अजय शर्मा, अजय यादव, सरिता, सोनी श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
