बरेली: टेली मानस का करेंगे विस्तार, मरीजों को मिलेंगी सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यानि एडी हेल्थ रहे डा. दीपक ओहरी को हाल ही में शासन स्तर से की गई पदोन्नति के बाद बरेली मानसिक चिकित्सालय का निदेशक बनाया गया है। बीते दिनों ने नवीन जिम्मेदारी मिलने के बाद मानसिक चिकित्सालय में निदेशक का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। बीते शुक्रवार को उन्होंने अधिकारी और डॉक्टरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में जल्द होगा ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण

निदेशक डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टेली मेडिसिन सेवा को शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है। इसकी तर्ज पर अब मानसिक अस्पताल में टेली मानस सुविधा शुरू की गई है। लेकिन अभी लोग इस सेवा को ठीक प्रकार से समझ नही पाएं हैं इसके लिए अब विभागीय टीम को जिले भर में कैंप लगाकर लोगों को सुविधा का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिससे घर बैठे लोग इस सुविधा से जुड़े सकें। इसके साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों और भर्ती मरीजों को जो सुविधाएं मिल रही हैं इसका भी औचक निरीक्षण कर जो भी खामियां मिलेंगी इनको दूर कर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चे से पंखा कराने पर शिक्षक पर कार्रवाई

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष