Blind T20 World Cup: बांग्लादेश को पराजित कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ''भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस अविस्मरणीय विजय की पूरी टीम को हार्दिक बधाई! यह स्वर्णिम उपलब्धि आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम का सुफल है। आप सभी के बुलंद हौसलों पर हमें गर्व है! जय हो!
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 17, 2022
इस अविस्मरणीय विजय की पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
यह स्वर्णिम उपलब्धि आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम का सुफल है।
आप सभी के बुलंद हौसलों पर हमें गर्व है!
जय हो!
बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी-20 विश्व कप फाइनलजीता है। इस जीत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने एक ट्वीट कर क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “भारत को अपने एथलीटों पर गर्व है। खुशी है कि हमने नेत्रहीनों का टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
यह टूर्नामेंट का तीसरा ही सीजन था। अन्य कोई टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 277 रन बनाए। रमेश ने 63 गेंद पर नाबाद 136 रन बनाए। अजय रेड्डी ने भी ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। जवाब में बांग्लादेश की टीम 3 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इस तरह से भारतीय टीम ने मैच को 120 रन के बड़े अंतर से जीता।
यह भी पढ़ें:-Blind T20 World Cup 2022 : भारत ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर तीसरी बार जीता दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप
