18 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी आरपार के मूड में, लखनऊ सहित सभी जिलों में काला फीता बांधकर हो रहा काम

Amrit Vichar Network
Published By Ravi Shankar Gupta
On

अमृत विचार लखनऊ। अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारी इस बार आरपार के मूड में हैं। कर्मचारी लखनऊ सहित सभी जिलों में काला फीता बांधकर अपना काम कर रहे हैं साथ विरोध भी जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं होता है तो वह शिक्षा भवन में धरने पर बैठ जायेंगे। पिछले 12 दिसंबर से काला फीता बांधकर कर्मचारी विरोधे कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन प्रांतीय अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा महामंत्री साहब सरताज, चेयरमैन संघर्ष समिति  के नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के द्वारा संगठन की की समस्याओं पर विचार न कर अपने ही कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है मांग पत्र में मुख्य मांग निम्नवत कई बार विभाग एवं शासन को प्रेषित किया जा चुका है मांगों पर विचार न होने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 1 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में प्रेषण किया जायेगा। 16 जनवरी 2023 को शिक्षा निदेशालय निशातगंज में 18 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित किया गया है। 

कर्मचारियों का ये हैं मांगे
- बीईओ कार्यालय में पदों के स्वीकृत ना होने के कारण स्थानांतरित किया गया है ये गलत है। 
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा की संगठन द्वारा प्रस्तुत बिंदुओं पर बनी सहमति के क्रम में कार्यवाही की जाए।
- लिपिक संवर्ग का पुनर्गठन अध्यादेश सरकार के (वित्त विभाग) वित्त वेतन आयोग (नियमावली एवं विधि) 2014 का प्रावधान किया जाये
- 2016 के माध्यम से किया गया पुनर्गठन एवं ग्रेड पे का त्रुटिपूर्ण शासन आदेश संशोधित किया जाये
- कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर 300 दिन का अवकाश नकदीकरण राजकीय कर्मचारियों की तरह मिले। 
- लिपिक संवर्ग एवं कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा का लाभ मिले।
- लिपिक एवं कर्मचारी संपर्क की नियमावली प्रकाशित की जाए।
- 40 से कम आयु की बाध्यता तत्काल समाप्त किए जाने हेतु आदेश जारी हो। 
-बीईओ कार्यालय में खाली पदों पर प्रतिनियुक्ति पर रखा जाए।
-  संविलियन विद्यालयों का  पद कनिष्ठ सहायक में परिवर्तन किया जाए।
- नियामनुसार पदोन्नति और कर्मचारियों की भर्ती हो
- वेतन बैंड पुनर्गठन किया जाए।
- कर्मचारियों से रात्रि ड्यूटी चौकीदारी एवं साफ सफाई स्वच्छक का कार्य ना लिया जाए
- मृतक आश्रित के अंतर्गत नियुक्ति में पात्रता का अपनाया जाये
- मृतक आश्रित की नियुक्ति हेतु शासनादेश निर्गत किया जाए।
- राजकीय कार्यों के निष्पादन हेतु कार्यालयों में लिपिकेां को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये जायें। 

ये भी पढ़े:- लखनऊ बेसिक शिक्षा विभाग में लेखाधिकारी कार्यालय का कारनामा, मोहनलालगंज में तैनात शिक्षकों से वेतन के लिए मांग रहे कमीशन , सीएम योगी से शिकायत

संबंधित समाचार