Kanpur Weather Today : दिन में भी पारा गिरने से गलन से ठिठुरे लोग, शुक्रवार को 06.2 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम पारा
Kanpur Weather Today कानपुर में गलन से लोग ठिठुर रहे है।
Kanpur Weather Today कानपुर में दिन में भी पारा गिरने से लोग ठिठुर रहे है। शुक्रवार को 06.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा है। हवाओं की गति धीमी हुई है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today शनिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात साबित हुई। पारा छह डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिन में भी तापमान घट गया। हालांकि हवाओं की गति कम रही, लेकिन उससे ठंड कम नहीं हुई। तापमान कम होने से जहां दिन में धूप में भी लोग ठंडाते रहे तो वहीं रात में लोगों को बिना रजाई कंबल के रात गुजारनी मुश्किल हो गई।
शुक्रवार के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया। इसका असर सरकारी कार्यालयों में दिखा, कर्मचारियों को धूप में आने के लिए दफ्तरों से बाहर निकलना पड़ा। ज्यादातर विभागों में इसी तरह का माहौल रहा तो वहीं पार्कों में भी लोगों की मौजूदगी दोपहर तक रही।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकत तापमान 23.5 रहा, जो कि शुक्रवार के मुकाबले घट गया। वहीं 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम रहा। जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। वहीं पारा लुढ़कने के साथ ही 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवाओं की गति कम जरूर थी, लेकिन लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पारा धीरे-धीरे लुढ़कता रहेगा और जल्द ही अधिकतम तापमान 20 से भी कम और न्यूनतम तापमान पांच के करीब पहुंचेगा। यह स्थिति काफी ठंडी कर देने वाली होगी। इसलिए जरूरी है कि धीरे-धीरे लुढ़कते इस तापमान को गंभीरता से लें और ऊनी कपड़ों से नाता न तोड़ें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
दिसंबर में कब कितना रहा तापमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
16 07.6 24.4
15 08.0 22.6
14 11.8 25.0
13 13.8 27.2
12 11.8 27.2
11 09.0 26.0
10 10.2 25.6
09 08.2 25.0
08 11.2 24.0
07 11.0 25.0
06 09.4 24.4
05 08.4 24.4
04 09.7 25.0
03 09.8 25.8
02 10.0 25.0
01 09.6 26.6
ध्यान दें! हल्का योग जरूरी
ठंड बढ़ने पर जरूरी है कि एक्सरसाइज करें। हल्का योग करें और टहलें, जिससे धून का संचालन बेहतर रहे। ठंड में स्वस्थ रहने और किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए हर उम्र के लोगों को चिकित्सक यह सलाह दे रहे हें। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में खून की नसें सिकुड़ने की वजह से दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। बीपी बढ़ते ही हार्ट अटैक के मामले सामने आने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी में लोगों के शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है।
