भारत जोड़ो यात्रा का जनता पर कोई असर नही पड़ रहा: पूनियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं वरन् .. राजस्थान को मरता छोड़ो यात्रा है। अजमेर दौरे पर आये डॉ पूनियां ने आज मीडिया से बातचीत में कहा भारत जोड़ो यात्रा का जनता पर कोई असर नही पड रहा। कांग्रेस पार्टी की दशा इसी बात से पता चलती है कि भीड़ जुटाने के लिये फिल्मी कलाकारों को बुलाना पडता हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सुनिधि चौहान ..चोरी चोरी दिल लिया रे..गा रही है।

ये भी पढ़ें- नकली शराब के सेवन से पिछले छह सालों में सात हजार लोगों की मौत

राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ..कमल का फूल और मोदी काम ही सीएम का चेहरा होगा। ..इस पर सब एकमत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके गृह जिले में 32 मौत हुईं और वे अपनी सरकार के साथ जश्न मना रहे हैं। उन्होंने राज्य में किसानों - बेराजगारों - युवाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान अवसाद में हैं। भ्रष्टाचार का नंगा नाच चल रहा है। डॉ पूनियां जिले की केकडी विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा समापन की सार्वजनिक सभा में जाने से पहले अजमेर पहुंचे जहां भाजपाईयों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति स्थापित की : अमित शाह 

 

संबंधित समाचार