बाराबंकी: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, साढ़ू व पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार कोठी, बाराबंकी। अवैध संबंधो के चलते प्रेमी के साथ मिलकर देर रात पत्नी ने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस व पुलिस अधीक्षक ने मौके की जांच पड़ताल कर आला कत्ल बरामद किया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर मजरे अकनपुर गांव निवासी विनय राज पुत्र स्व अवसान की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि अवैध संबंध में लिप्त पत्नी राधा ने प्रेमी जीजा लल्लू कोठी थाने के सुजनीपुर गांव निवासी व दो अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर बांके व चाकू से वार पर वार कर निर्मम हत्या कर दी है।

सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस व एसपी दिनेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर घटना में प्रयुक्त हथियार बांका व चाकू को बरामद कर लिया। इस शंका में मृतक की पत्नी राधा, साढू लल्लू निवासी सुजनीपुर को हिरासत में लिया है व पूछताछ के लिए मृतक के भाई गिरधारी लाल व रामकेवल को भी पुलिस साथ ले गई है।

Image Amrit Vichar(4)

मृतक के चाचा रति पाल के मुताबिक पत्नी राधा व साडू लल्लू निवासी सुजनीपुर शनिवार देर रात तक यहां बैठे हुए थे। और शराब भी पी रहे थे। उसके बाद रात 2 बजे मृतक की पत्नी द्वारा गांव में चिल्ला चिल्ला कर पति की हत्या किए जाने के बात कही गई।  मृतक के भाई गिरधारीलाल की सूचना पर कोठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।  

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर घटनास्थल पर बांका व चाकू को बरामद कर लिया। मृतक पेशे से मजदूरी करता था शुक्रवार को कई दिन के बाद लखनऊ से घर आया था मृतक के दो बच्चे भी थे। गांव में चर्चा है कि मृतक की पत्नी देर रात तक घर से बाहर रहती थी। कोठी थाना अध्यक्ष केके यादव ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर पत्नी व कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रहे हैं ।जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बेरहम भतीजा, बूढ़ी ताई के शव के किए 10 टुकड़े फिर...दिल दहला देगा ये खौफनाक हत्याकांड

संबंधित समाचार