Kanpur Today Weather : छह दिन में पांच डिग्री तक लुढ़का पारा, ठंडी हवा और गलन से छूटने लगी कंपकपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Today Weather कानपुर में सुबह-शाम कोहरा बढ़ने लगा है।

Kanpur Today Weather कानपुर में छह दिन में पांच डिग्री तक पारा लुढ़क गया है। इससे ठंडी हवा और गलने से लोगों की कंपकपी छूटने लगी है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Today Weather दिसंबर में दूसरे सप्ताह के बाद ठंड में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है। लगातार पारा गिरा और जिससे गलन हो गई। धूप जरूर निकली, लेकिन हवा और गिरते पारे से सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया। पिछले छह दिनों में पांच डिग्री तक पारा गिरा, जिससे दिन और रात में खूब सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग पारा और धड़ाम होने की संभावनाएं जता रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बार सर्दी देरी से शुरू हो रही है। आधा दिसंबर निकल चुका है, लेकिन प्रतिदिन धूप निकलने से लोगों को हाड़ कपाऊ सर्दी का सामना नहीं करना पड़ा है। लेकिन इस सप्ताह जित तेजी के साथ पारा लुढ़का है, उसे अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक ठंड में तेजी के साथ इजाफा होगा।

इस सप्ताह सोमवार को जहां 12 डिग्री सेल्सियस के करीब न्यूनतम तापमान रहा। शनिवार को पारा लुढ़कर छह के करीब पहुंच गया। हालांकि रविवार को मामूली पारा चढ़ा जरूर, लेकिन हल्के बादल छाए रहने की वजह से गलन बढ़ी रही।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पारा लगातार लुढ़केगा और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।दिन में भी पारा लुढ़कने की वजह से गलन बढ़ेगी। दिन में बादल होने से धूप भी निकलने को लेकर भी संशय रहेगा। जनवरी में कई दिन कोहरा और बादल छाए होने की वजह से ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

पिछले छह दिनों का पारा

तारीख               न्यूनतम             अधिकतम       

17                    06.2                 23.5

16                    07.6                 24.4                

15                    08.0                 22.6    

14                    11.8                 25.0

13                    13.8                 27.2

12                    11.8                 27.2

खांसी ने किया तंग, जुकाम से नाक बंद

शीत लहर और गलन बढ़ने से खांसी और जुकाम के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को वायरल और इन बीमारियों ने घेरा है। शहर के हैलट सहित अन्य अस्पतालों में प्रतिदिन 30 फीसदी मरीज बढ़े हैं।

ठंड बढ़ते ही बीमारियों का खतरा भी सताने लगता है। इन दिनों ठंड की वजह से खांसी और जुकाम की समस्या बढ़ने लगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में एक दिन की ओपीडी एक हजार से ज्यादा पहुंच तक पहुंच रही है। इसमें 40 फीसदी से ज्यादा बच्चे और 30 फीसदी के करीब बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें खांसी, जुकाम, वायरल और सर्दी की शिकायत सामने आई है। चिकित्सक रोगियों को एक्सरसाइज करने की भी सलाह दे रहे हैं। चिकत्सक का कहना है कि हल्का योग करने और टहलने से खून का संचालन बेहतर होता है। चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कार्डिक सर्जन प्रो. राकेश वर्मा के अनुसार सर्दी के मौसम में खून की नसें सिकुड़ने की वजह से दबाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। बीपी बढ़ते ही हार्ट अटैक के मामले सामने आने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी में लोगों के शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि सेहत का ख्याल रखते हुए जरा भी कोई परेशानी समझ आती है तो फौरन अपने चिकित्सक से सलाह  लें और उपचार कराएं।

संबंधित समाचार