Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे के कारण एक दर्जन ट्रेन लेट, यहां चेक करें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर में कोहरे के कारण एक दर्जन टेन लेट हो रही है।

Indian Railway कानपुर में कोहरे के कारण दिल्ली, हावड़ा, सिक्किम आदि जाने वाली ट्रेनें देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को घंटों करना इंतजार पड़ा है।

कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway कोहरा पड़ते ही ट्रेनें प्रभावित होना शुरू हो गई हैं। रविवार को कानपुर सेंट्रल होकर जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों विलंब रहीं। इस वजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेनों के समय को लेकर यात्रियों की भीड़ रही। समय पर ट्रेन के नहीं पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार कामाख्या से आनंद विहार चलने वाली ट्रेन (12505) का कानपुर सेंट्रल पहुंचने का समय दोपहर तीन बजे का था, लेकिन यह ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। इस ट्रेन में सीट आरक्षित करा चुके पैसेंजर दीपिका कुमारी सर्वेश कुमार ने बताया कि उन्हें आनंद विहार रात तक पहुंचना था, लेकिन ट्रेन ही इतनी लेट है कि अब वह समय पर नहीं पहुंच पाएंगे।

जोगबनी से आनंद विहार चलने वाली ट्रेन (12487) का कानपुर पहुंचने का समय दोपहर सवा दो बजे था। यह ट्रेन ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।  अलीपुर द्वार से पुरानी दिल्ली चलने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) ट्रेन का कानपुर पहुंचने का समय दोपहर पौने 12 बजे था, लेकिन यह ट्रेन भी करीब एक घंटे की देरी से पहूंची।

वहीं ऊधमपुर से सब्दरगंज चलने वाली सब्दरगंज सुपरफास्ट (04142) ट्रेन का सुबह सवा दस बजे पहुंचने का समय था, लेकिन यह ट्रेन चार घंटे से भी ज्यादा की देरी से पहुंची। बारमर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा सुपरफास्ट (12324) ट्रेन का कानपुर पहुंचने का समय दोपहर एक बजकर 35 मिनट है, लेकन यह ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से पहुंची।

इसी तरह गोरखपुर से कोचुवेली जाने वाली कोचुवेली राप्तीसागर ट्रेन (12511), गुवाहाटी से बीकानेर जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस (15634) सहित दिल्ली, हवाड़ा, पटना जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचे।

संबंधित समाचार