VIRAL VIDEO: सड़क पर दो लोगों ने माइकल जैक्सन के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख यूजर्स भी हार बैठे अपना दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वो कहते हैं न प्रतिभा किसी भी इंसान में और कहीं भी मिल सकती है ये किसी की मोहताज नहीं होती। ये बात वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर सही साबित होती है। इस वीडियो में सड़क किनारे खड़े दो शख्स माइकल जैक्सन के गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है, मानो ये माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हों। बता दें इंटरनेट पर इस वीडियो को नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें- Christmas Special: केवल ईसाइयों तक सीमित नहीं रहा क्रिसमस, धार्मिक और गैर-धार्मिक दोनों पर इसका समान प्रभाव

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लोगों को सड़क किनारे दुनिया से बेफ्रिक होकर डांस करते देखा जा रहा है। जहां एक ओर लोग इस तरह डांस करने से शर्माते या कतराते हैं, वहीं दूसरी ओर वीडियो में दोनों शख्स बेफ्रिक अंदाज में जिंदगी को जीते हुए माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान इशारों ही इशारों में दोनों एक-दूसरे की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें यह प्यारा वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है। इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद भी बार-बार देखने का दिल करता है। वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। 

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो के बैकग्राउंड में माइकल जैक्सन का 'डेनजरस' गाना बज रहा है, जिसमें सड़क किनारे खड़े दो शख्स माइकल जैक्सन के अंदाज में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'अगर जीवन में खुशी चाहते हो, तो लोगों की बातों को दिल से लगाना छोड़ दो।'

ये भी पढ़ें- देहरादून: हो जाएं तैयार...27 दिसंबर के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में दिखेगी बर्फबारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव