हल्द्वानी: पत्नी का आरोप, पांच साल की बेटी से अश्लीलता करता है पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर अरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया है कि वह अपनी ही पांच साल की बेटी पर बुरी नीयत रखता है। उसे और उसके बच्चों को पति से जान का खतरा है। मुखानी पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2015 में उसकी शादी हुई थी। शादी से उसे पांच साल की बेटी और एक साल का बेटा है। मांग पर मायके वालों ने मकान खरीदने के लिए पैसे दिए थे। दबाव डाला तो कार भी देनी पड़ी, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुआ।

आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं और वह अपनी ही बेटी पर बुरी नीयत रखता है। वह उसे व बच्चों को अवैध संबंधों में रास्ते का रोड़ा समझता है। वह कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। बेटी से अश्लील हरकत की वजह से बच्ची सहमी है। अब आरोपी पत्नी पर तलाक देने का भी दबाव बना रहा है। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार