चक्रवातीय तूफान: श्रीलंका तट की ओर करेगा रुख- मौसम विभाग
अमरावती (आंध्रप्रदेश)। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपरी मध्य क्षेत्र एवं हिन्द महासागर के पूर्वी भूमध्यरेखीय क्षेत्र के आसपास बना हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र चक्रवातीय तूफान के रूप में धीरे-धीरे वायुमंडल के निचले परत की ओर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में इसके श्रीलंका के पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें - गजब: ITI के छात्र को 242 करोड रूपए का आयकर नोटिस
