बरेली: भाई के घर गया था युवक, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच लाख की नकदी समेत स्कूटी भी ले गए चोर, जोगीनवादा निवासी है पीड़ित, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। भाई के घर नामकरण में गए युवक के घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की नकदी, जेवर समेत स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब परेशान होकर सोमवार को उसने एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की है।

बारादरी के जोगी नवादा निवासी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि वह मुल्ला जी वाली गली में रहता है। वह 16 दिसंबर को अपने भाई की बेटी के नामकरण में गया था। रात होने पर वह वहीं पर रुक गया। इसके बाद जब वह अगले दिन सुबह घर पहुंचा तो देखा की मकान के ताले टूटे हुए थे। चोर उनके घर से रखा 4.80 लाख की नकदी, जेवर, म्यूजिक सिस्टम समेत उसकी स्कूटी चोरी करके ले गए। पीड़ित का आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने घटना की है।

ये भी पढ़ें - बरेली: प्रियांशु मिस्टर तो दृष्टि बनीं मिस फ्रेशर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता