आज का राशिफल। 20 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे आज शुरू कर सकते हैं। तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझनें दूर होंगी।

वृष

आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

आज फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यंग्य पर गंभीर प्रतिक्रिया देने से बचें। यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

कर्क

आज आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

सिंह

आज आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे। जिसे आपको पूरा करना पड़ेगा। जहां आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा।

कन्या

आज साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे। प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है।

तुला

अात शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट सम्भव है।

वृश्चिक

आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए संपर्क विकसित हो सकते हैं।

धनु

आज बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वांपस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी। युवाओं को नये प्रेमी मिल सकते हैं।

मकर

आज परिवार में कलह का माहौल रहेगा। जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ

आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गलत लोगों के साथ संबंध न रखें। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होने की संभावना है।

मीन

आज ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे।