जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा, अयोध्या के विश्वनाथ बने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद अयोध्या के निवासी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ पाल को उनकी 49वीं सालगिरह पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा तोहफा दिया है। विश्वनाथ पाल बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं। पाल जिले की बसपाई सियासत में 1992 से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जिले के उपाध्यक्ष, महासचिव, जोनल कोआर्डीनेटर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभायी। अब वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को बसपा के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती देंगे।

पाल का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें यह दायित्व सौंपकर पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश में बसपा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेंगे।

इसके अलावा आगामी नगर निकाय चुनाव में संगठन के मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों व सभासदों को  बड़ी जीत दिलाएंगे। पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बसपा के जोन कोआर्डीनेटर पवन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह संगठन और जनपद के लिये गौरव की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़ा वर्ग को एकजुट करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें-जौनपुर : विकास खंडों में मनाया गया सुशासन दिवस

संबंधित समाचार