SP MLA Irfan Solanki कानपुर जेल से महाराजगंज के लिए रवाना, पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर जेल में बंद सपा विधायक महाराजगंज जेल के लिए रवाना।

कानपुर जिला जेल में बंद इरफान सोलंकी को बुधवार सुबह महाराजगंज जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। जेल से बाहर निकलने के दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ में आगजनी कांड में आरोपी इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया था। बीते सोमवार को जिला जेल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की थी। इधर, आदेश के बाद उन्हें बुधवार सुबह कानपुर जेल से महाराजगंज के लिए रवाना कर दिया गया है।

इधर, जेल से बाहर आते ही उनकी आंखों में आंसू छलक आए है। लेकिन जेल के बाहर तैनात पुलिस ने किसी से भी मिलने नहीं दिया है। जेल के बाहर निकलने के दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई है।

यह था मामला

जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी की शह पर भाई रिजवान द्वारा झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक भाई समेत फरार हो गए थे। उनकी लोकेशन एयरपोर्ट में मिली थी। पुलिस ने इरफान सोलंकी की मदद करने पर नूरी शौकत समेत कई को सलाखों के पीछे भेजा है। इधर, कुर्की के आदेश की जानकारी लगते ही सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया था।

संबंधित समाचार