लखनऊ: भाषा विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय मे कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह के आदेश पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की ओर से एमडीयू रोहतक में संपन्न होने वाली ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु  पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया।

विश्वविद्यालय  क्रीडा परिषद के सदस्य डॉ नीरज शुक्ल (उपाध्यक्ष), मो शारिक (सदस्य सचिव), प्रो.  सौबान सईद (सदस्य) एवं डॉ. बुशरा अलवीरा (सदस्य)  की उपस्थिति मे  बॉक्सिंग विशेषज्ञ कृपाशंकर व अनूप कुमार ने ट्रायल प्रकिया के माध्यम से  विश्वविद्यालय स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया।  इन खिलाड़ियों  को कृपाशंकर (कोच) के डी  सिंह बाबू स्टेडियम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. हसन मेंहदी ने किया। 

ये भी पढ़े:- लखनऊ: निकाय चुनाव को लेकर तैयार आप पार्टी, पंचायत प्रकोष्ठ ने की बैठक

संबंधित समाचार