शाहजहांपुर: सड़क हादसों में गई दो लोगों की जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। घने कोहरे की वजह से जिले में अलग-अलग स्थानों सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मदनापुर थाना क्षेत्र अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। खुदागंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मोत हो गई।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा जीएफ का छात्र आंजनेय

कांट थाना क्षेत्र के गांव खटुरिया निवासी 35 वर्षीय पिंटू मंगलवार की शाम सात बजे कांट-रोड पर पंप पर डीजल लेने के लिए बाइक से गया था। वह डीजल लेकर बाइक से वापस आ रहा था। कांट-मदनापुर रोड पर गुलौला गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिंटू की घटना स्थल पर मौत हो गई।

सूचना पर मदनापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को उसकी तलाशी लेने पर मोबाइल मिल। पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकालकर उसके परिवार वालों को मिलाकर सूचना दी। मृतक पिंटू के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी शादी नहीं हुई थी और खेती करता था। चार भाइयों में बड़ा था। मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया। इधर, खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी 42 वर्षीय राजीव कुमार यादव पांच दिन पहले बाइक से कही जा रहा था।

निगोही-खुदागंज रोड पर मझिला गांव के सामने दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। परिवार वाले जिला अस्तपाल से रेफर कराके बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थ।

बरेली से शाम को वापस जिला अस्पताल लेकर आ गए। उपचार के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुवायां क्षेत्र के गांव तहेरी ढुकिया निवासी 68 वर्षीय राम दयाल दिन में दस बजे पैदल कहीं जा रहे थे। अचानक सामान से भरा ई-रिक्शा उनके ऊपर पलट गया। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ई-श्रम कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार