नन्हे मेहमान की पूरी तस्वीर आई सामने, बेटे पर कुछ ऐसे प्यार लुटाते दिखे हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर नन्हा मेहमान आया है। जिसकी पूरी झलक आज लोगों को देखने मिली है। दो दिन पहले ही पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बच्चे का हाथ थामे हुए …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर नन्हा मेहमान आया है। जिसकी पूरी झलक आज लोगों को देखने मिली है। दो दिन पहले ही पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बच्चे का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की थी। अब उन्होंने नन्हे मेहमान की एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हार्दिक बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं।
The blessing from God ??❤️ pic.twitter.com/xqcmbVIUIr
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 1, 2020
हार्दिक पंड्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भगवान का आशीर्वाद…” साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के प्रति प्यार का इजहार भी किया। इसपर एक फैन ने कहा कि बधाई हो सर….जूनियर एकदम भाभी पर गया है….
