... इतनी पी शराब कि कुएं में ही जा गिरा युवक- देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने निकालकर भेजा अस्पताल

अमृत विचार, चित्रकूट। नशे में धुत एक युवक सूखे कुएं में कूद गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे किसी तरह से निकाला और अस्पताल भेजा। 

बस स्टैंड परिसर के पास शराब के ठेके हैं। लोगों ने बताया कि इसके पास सूखा कुंआ है, जिसपर बैठकर लोग शराब पीते हैं। आसपास मोबाइल की दुकानें हैं। खराब मोबाइल और कचरा दुकानों के लोग इसी कुयें में डालते हैं। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे एक युवक बांदा जिले के पड़वई गांव का पीयूष तिवारी यहां बैठकर शराब पी रहा था। अचानक वह कुएं में जा गिरा। इससे हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि ज्यादा पीने की वजह से वह कुएं में गिर गया था। बदहवास हालत में उसे निकाला गया। चुटहिल होने की वजह से उसे अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अलीगढ़: AMU में छात्रों ने लगाया वकीलों पर शराब पार्टी करने का आरोप, हुई झड़प

संबंधित समाचार