बरेली: ओपीडी में समय से नहीं बैठ रहे डॉक्टर, सीडीओ नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीडीओ ने जिला महिला अस्पताल की सीएमएस को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए आदेश, सीएमएस ने डॉक्टरों को पत्र जारी कर दी चेतावनी

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों जिला महिला अस्पताल में संचालित ओपीडी निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से शुरू हुई थी। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डा. अलका शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस पर सीएमएस ने ओपीडी में समय से उपस्थित न होने वाले डॉक्टरों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हेल्प डेस्क पर मरीज दर्ज कराते हैं शिकायतें: डॉक्टर आए दिन ओपीडी में समय से नहीं बैठ रहे हैं, जिसको लेकर मरीज हेल्प डेस्क पर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। हेल्थ डेस्क मैनेजर ने भी इस बाबत सूचना सीएमएस को दी थी, जिसके चलते डॉक्टर के अनुपस्थित होने पर सीएमएस ने खुद भी ओपीडी में मरीज देखे, लेकिन अब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद ओपीडी में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी है, उनकी कड़ी निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: 26 को सीबीएसई स्कूलों में मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

संबंधित समाचार