संभल : रायसत्ती तीर्थ पर भूमि कब्जामुक्त कराने पर हंगामा, महिला ने रोकी एसडीएम की गाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम, ईओ नगर पालिका टीम के साथ पहुंचे महिला की हालत बिगड़ी, एक व्यक्ति पुलिस ने हिरासत में

एसडीएम की गाड़ी को रोकने का प्रयास करती महिला को हटाने का प्रयास करता पुलिस कर्मी।

संभल, अमृत विचार। संभल में रायसत्ती तीर्थ पर पहुंचे अधिकारियों ने भूमि को कब्जामुक्त कराने का काम शरू किया तो विरोध हो गया। ग्रामीणों ने  हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जैसे ही एसडीएम जाने लगे तो एक महिला ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इस बीच महिला की हालत बिगड़ने लगी तो माहौल फिर तनावभरा हो गया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला।  बाद में तीर्थ से सटी भूमि पर तारकशी कराते हुए मार्ग के दूसरी तरफ सरकारी भूमि पर भी कब्जा जमाने का काम शुरू करा दिया गया।

रायसत्ती तीर्थ पर पूर्व में अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया था। तब तीर्थ से सटी भूमि की तारकशी और मार्ग के दूसरी तरफ की भूमि पर कब्जा जमाने का काम बच गया था। गुरुवार को सुबह एसडीएम विनय कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका रामपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाते हुए तीर्थ से सटी भूमि पर तारकशी और मार्ग के दूसरी तरफ सरकारी भूमि पर जेसीबी ने गढ्ढे खुदवाने का कार्य शुरु कराया। तब तीर्थ से जुड़े लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। हंगामा खड़ा होने पर एक व्यक्ति को पुलिस को हिरासत में ले लिया। जैसे ही एसडीएम निर्देश देने के बाद चले तो एक महिला ने उनकी गाड़ी रोक ली। महिला की हालत भी बिगड़ने लगी। जैसे-तैसे माहौल संभालने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। 

जमीन पर की गई तारकशी
संभल। जमीन कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई का विरोध करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई तो लोग बैकफुट पर आ गये। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्य शुरू कराया गया। ईओ रामपाल सिंह ने बताया कि तीर्थ के पास की भूमि पर तारकशी करा दी गई है जबकि मार्ग के दूसरी तरफ सरकारी भूमि पर गड्ढे खुदवाते हुए पोल लगवाए जा रहे हैं। जमीन को कब्जे में लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- संभल: मैंथा व्यापारी के ठिकानों पर छापे, दिल्ली स्थित कार्यालय भी पहुंची इनकम टैक्स की टीम

संबंधित समाचार