जौनपुर: बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर प्रधानाध्यापक का रोका गया वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, मुफ्तीगंज जौनपुर। तहसील केराकत के मुफ्तीगंज ब्लॉक के खटहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में  4 दिसंबर को मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन जैसे पर्व का का कार्य होने वाला था। उसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव कार्यरत हैं। वहीं इस दौरान वह अनुपस्थित पाए गए और वहां पर तैनात बीएलओ भी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा समय से विद्यालय भी नहीं खुला था जिससे निर्वाचन जैसे पर्व मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

इस बात की जानकारी जब केराकत तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी को हुई तो इस संदर्भ में केराकत तहसीलदार ने जांच कर प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव का वेतन रोकने के लिए जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को अपनी रिपोर्ट सौंपी और जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी डॉ गोरखनाथ गोरखनाथ पटेल ने सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें - अयोध्या: गाड़ियों में लगवाये रिफ्लेक्टर टेप, चालकों को दिया यातायात के टिप्स

संबंधित समाचार