शाहजहांपुर: सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए राजेश, महासचिव बने सुधीर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, देर रात तक हुई मतगणना

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए गुरूवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया गया और उसके बाद करीब 6:30 बजे मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद राजेश कुमार वैश्य और महासचिव पद पर सुधीर कुमार पांडेय विजयी रहे।

सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए 1269 मतदाताओं को मतदान करना था लेकिन 1182 लोगों ने मतदान किया। मतदान के बाद आए चुनाव परिवार में अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार वैश्य को 55 वोटो से विजयी घोषित कर दिया गया। उन्हें 375 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी मुरारीलाल राजपूत को 323 मत मिले।

आठ मत कैंसिल कर दिए गए। वहीं महासचिव पद सुधीर कुमार पांडेय ने 240 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 578 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी अवधेश कुमार तोमर को 338 मत मिले। 22 मत कैंसिल हो गए। कोषाध्यक्ष पद राकेश कुमार शुक्ला को 586 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी संजीव कुमार शर्मा को 14 मतों से हरा दिया। संजीव कुमार शर्मा को 572 मत मिले। 22 मत कैंसिल हो गए।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद सूरज प्रताप सिंह 436 मत पाकर विजयी रहे, उन्हें 70 वोटों से विजयी घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्धी अंकित को 366 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की मतगणना पूरी कर ली गई लेकिन उसके परिणाम की घोषणा अन्य पदों संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष के दो पदों, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पदों पर 23 दिसंबर को मतगणना पूरी होने के साथ ही की जाएगी।

एकल नामांकन के चलते कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा भी 23 दिसंबर को की जाएगी। मतदान से लेकर मतगणना तक जजी कचहरी में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। परिणाम जानने के लिए लोग रात तक रुके रहे। विजयी प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्ता खान, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 25 हजार का ईनामी अभियुक्त मुंबई से गिरफ्तार, दुष्कर्म का दर्ज था मुकदमा

संबंधित समाचार