एकेटीयू के प्रो. अनुराग ने परीक्षा नियंत्रक पद से दिया त्यागपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पद से बुधवार को त्यागपत्र दे दिया। विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 14 में उल्लिखित व्यवस्था के अनुसार आईईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एच के पालीवाल को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। यह परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति की अवधि तक परीक्षा नियंत्रक बने रहेंगे। एकेटीयू के कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि पालीवाल आईईटी लखनऊ के अपने शैक्षिक दायित्वों के साथ एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक के कार्यों को देखेंगे। इस दौरान पालीवाल आईईटी के समस्त प्रशासनिक दायित्वों से मुक्त रहेंगे। प्रो. एच के पालीवाल के वेतन भत्ते आदि का आहरण पूर्व की भांति आईईटी से किया जायेगा।

ये भी पढ़े:- लोहिया विधि विवि की परीक्षा पोर्टल में आयी तकनीकी खराबी, पोर्टल में रहता है छात्रों का डाटा

संबंधित समाचार