लोहिया विधि विवि की परीक्षा पोर्टल में आयी तकनीकी खराबी, पोर्टल में रहता है छात्रों का डाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि में गुरुवार को परीक्षा पोर्टल में तकनीकी खराबी पकड़ में आई है। इससे विवि प्रशासन ने पोर्टल को बंद कर दिया। विवि प्रशासन आईटी की मदद से पोर्टल में आई खामियों की पड़ताल करा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे बच्चों का डाटा व विवि के  अहम दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ आदि होने के खतरा है। साथ यह भी आशंका है कि कहीं पोर्टल को किसी ने हैक तो नहीं कर लिया है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

गुरुवार सुबह विवि के शिक्षक परीक्षा पोर्टल पर छात्रों की मार्कशीट अपलोड करना शुरू किया। तो पोर्टल काम नहीं कर रहा था। आईटी सेल की मदद ली गई। फिर भी पोर्टल में कोई सुधार नहीं हुआ। तब यह खराबी पकड़ में आई कि पोर्टल में तकनीकी खराबी है। साथ ही यह आशंका भी जताई गई कि कहीं पोर्टल के साथ छेड़छाड़ तो नहीं की गई। इसके चलते विवि ने इसे बंद कर दिया। पोर्टल पर विवि में पढ़ने वाले यूजी और पीजी के छात्रों व विवि के दस्तावेज और डाटा रहता है। अभी विधि विवि में इन दिनों अवकाश चल रहा है। और छात्र अपने अपने घरों पर हैं।

परीक्षा पोर्टल में सुबह कुछ तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी। विवि प्रशासन आईटी विशेषज्ञों की मदद से खामी को दूर करने का प्रयास कर रहा है।
प्रो. अर्पणा सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, लोहिया विधि विवि

ये भी पढ़े: बेसिक शिक्षा मंत्री ने की सभी बीएसए के साथ बैठक, डीजी व निदेशक तक हुए शामिल, मुरादाबाद बीएसए की कार्यशैली पर बोले अधिकारी

संबंधित समाचार