IPL Auction 2023: आज 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, ह्यूज एडमीड्स कराएंगे नीलामी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सभी 10 टीमों की ओर से 87 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है, जिसमें अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए आज (23 दिसंबर) कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। ये नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। इस मिनी नीलामी में 405 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला होगा, जिन पर सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें जमकर पैसे लुटाएंगी। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 273 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। कुल 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। हालांकि सभी 10 टीमों की ओर से 87 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है, जिसमें अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

नीलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें 
इस बार मिनी ऑक्शन में भारतीय स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल के अलावा विदेशी प्लेयर्स जो रूट, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे बड़े नाम रहेंगे। पिछले सीजन तक इनमें से विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। दोनों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया।

नीलामी कराएंगे ह्यूज एडमीड्स
अबकी बार भी खिलाड़ियों की नीलामी ह्यूज एड्मीड्स ( Hugh Edmeades) कराने जा रहे हैं। पहली बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ह्यूज 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए नीलामीकर्ता के रूप में नियुक्त किया था। पिछले साल के ऑक्शन में खिलाड़ियों से ज्यादा चर्चा ह्यूज एडमीड्स ने ही बटोरी थीं। ह्यूज एडमीड्स नीलामी के स्टेज पर ही बेहोश होकर गिर गए थे। बीसीसीआई ने आनन-फानन में चारू शर्मा को ऑक्शन कराने के लिए बुलाया था। हालांकि ह्यूज एड्मीड्स बाद में स्वस्थ होकर ऑक्शन के अंतिम दिन फिर से खिलाड़ियों की नीलामी करते दिखे थे।

नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के बकाया पर्स 

  • सनराइजर्स हैदराबाद - 42.25 करोड़ (13 स्लॉट्स) 
  • पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (9 स्लॉट्स) 
  • लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़ (10 स्लॉट्स) 
  • मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ (9 स्लॉट्स) 
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (7 स्लॉट्स) 
  • दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (5 स्लॉट्स)
  •  गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (7 स्लॉट्स) 
  • राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (9 स्लॉट्स) 
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (7 स्लॉट्स) 
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट्स)

ये भी पढ़ें :  FIFA Ranking : फीफा विश्व कप जीतकर भी फुटबॉल का 'किंग' नहीं बना अर्जेंटीना, रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बरकरार 

संबंधित समाचार