एक हजार दफा सोचा था अपने पहले टेस्ट विकेट के बारे में : जयदेव उनादकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 दिसंबर 2010 में सेंचुरियन टेस्ट में पदार्पण करने वाले उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना गया है

मीरपुर। बारह साल के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट ने 1000 से ज्यादा बार इसके बारे में सोचा था और आखिरकार जाकिर हसन के रूप में पहला विकेट लेकर वह काफी राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 दिसंबर 2010 में सेंचुरियन टेस्ट में पदार्पण करने वाले उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। बारह साल पहले अपने पहले टेस्ट में उनादकट ने 26 ओवर में 100 से अधिक रन दे डाले और एक भी विकेट नहीं ले सके थे। 

उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा, मैंने एक हजार से ज्यादा बार अपने पहले टेस्ट विकेट की कल्पना की थी। मुझे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की कमी खल रही थी। उन्होंने कहा, विकेट लेने के बाद मुझे कुछ सूझ नहीं रहा था। पहले टेस्ट से अब तक इतनी बार पहले विकेट के बारे में सोचा था। टेस्ट क्रिकेट में वापसी के अलावा मुझे रणजी ट्रॉफी सत्र में फिर से खेलने का मौका मिला। मैंने काफी मेहनत की थी और इसलिये आत्मविश्वास था।

ये भी पढ़ें :  IPL Auction 2023: आज 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, ह्यूज एडमीड्स कराएंगे नीलामी

संबंधित समाचार