1000 के नोट पर छपेगी Lionel Messi की फोटो, वर्ल्ड कप चैम्पियन अर्जेंटीना की सरकार कर रही विचार!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कतर। कतर की मेजबानी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना टीम चैंपियन बनी। अर्जेंटीना ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और फ्रांस  को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अर्जेंटीना समेत दुनियाभर में जश्न का माहौल है।

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अर्जेंटीना की सरकार अपने देश के नोट पर मेस्सी की फोटो लगाने पर विचार कर रही है जिसमें कहा जा रहा है कि सेंट्रल बैंक ऑफ अर्जेंटीना ने इस तरह का सरकार को प्रस्ताव दिया है, जिसमें 1000 के नोट पर मेस्सी का फोटो लगाने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मेस्सी की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 1000  के नोट पर मेस्सी दिखाई दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'मेसी के 2022 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अर्जेंटीना की पेसो करेंसी पर उनकी तस्वीर लगाने का प्रस्ताव है। 1000 पेसो के नोट पर मेस्सी की तस्वीर लगी होगी।

Image

ये भी  FIFA Ranking : फीफा विश्व कप जीतकर भी फुटबॉल का 'किंग' नहीं बना अर्जेंटीना, रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बरकरार 

संबंधित समाचार