अयोध्या: नमकीन फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल सील 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामी कम्पनियों का लेबल लगा बेचने का आरोप, जांच शुरू 

अमृत विचार, सोहावल/ अयोध्या। तहसील के औद्योगिक क्षेत्र हरीपुर जलालाबाद में खाद्य एवं तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापा मार कर बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। यहां से नामी गिरामी कुछ फर्मो के लेबल लगा कर माल बेचा जा रहा था।

औद्योगिक क्षेत्र की शिव शक्ति फूड फैक्ट्री में शुक्रवार को एसडीएम व खाद्य विभाग की टीम ने दोपहर में छापा मारा। फैक्ट्री में बनाई जा रही नमकीन व इसके अन्य उत्पाद कुछ गैर फर्मो के नाम पर बनी लेबल के सहारे पैक मिले जहां से इन्हें बाजारों में बिक्री के लिए पहुंचाया जा रहा था। 

उप जिला अधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया फैक्ट्री में गैर फर्मो की लेबल से उत्पाद भर कर बेंचा जा रहा था। उत्पादन किए जा रहे सभी उत्पादों के सैम्पल जांच के लिए रख लिया गया है। खाद्य विभाग इसकी गहराई से पड़ताल कर रहा है। छापे के दौरान सहायक खाद्य आयुक्त और खाद्य निरीक्षकों की पूरी टीम मौजूद रही।

ये भी पढ़ें - हरदोई: चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर सम्मानित हुए किसान

संबंधित समाचार