युवाओं के ऊपर रोजगार देने की जिम्मेदारी :डा. कीर्ति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में इग्नू अध्ययन केन्द्र व व्यवसाय प्रबंध एव उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान शिक्षा में रोजगार के अवसर विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य वक्ता इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि युवाओं के ऊपर रोजगार ढूंढने से अधिक रोजगार देने की जिम्मेदारी अधिक है। आज शिक्षा जगत पाठ्यक्रम को अधिक उपयोगी बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्य कर रहा है। जिससे एक ही समय में छात्रों को दो डिग्री प्राप्त हो सकती है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में वोकेशनल पाठ्यक्रम को हिस्सा बनाये जाने से कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने बताया इग्नू केन्द्र में कुल सात वोकेशनल पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिली है। इससे छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों प्रवेश लेकर कॅरियर को मजबूती प्रदान कर सकते है।संगोष्ठी का संचालन डा. आशुतोष पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डा. राना रोहित सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डा. श्रीष अस्थाना, डा. अंशुमान पाठक, डा. रविन्द्र भारद्वाज, अनुराग तिवारी  समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: नमकीन फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल सील

संबंधित समाचार