हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में किया फेरबदल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल तीन नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागों का आवंटन कर कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया है। सीएम ठाकुर द्वारा शुक्रवार देर रात नये मंत्रियों को विभागों का आवंटन तथा अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किये जाने बाद उन्होंने वित्त, सामान्य …

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल तीन नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागों का आवंटन कर कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया है। सीएम ठाकुर द्वारा शुक्रवार देर रात नये मंत्रियों को विभागों का आवंटन तथा अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किये जाने बाद उन्होंने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा वह उन विभागों की जिम्मेदारी भी सम्भालेंगे जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।

सरकार में दूसरे नम्बर पर समझे जाने वाले मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के विभागों को बिल्कुल नहीं छेड़ा गया है। वह जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैनिक कल्याण विभाग पूर्ववत देखते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिक्षा विभाग लेकर उन्हें शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, आवास, संसदीय कार्य, विधि, सहकारिता विभाग दिये गये हैं। सरवीण चैधरी अब समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग देखेंगी।

इसके अलावा गोविंद ठाकुर से परिवहन विभाग लेकर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को तथा वन विभाग और खेल एवं युवा मामले विभाग लेकर ये नये मंत्री राकेश पठानिया को दिए गए हैं। बिक्रम सिंह के पास उद्योग विभाग पूर्ववत बना रहेगा जबकि श्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा, भाषा एवं संस्कृति विभाग दिया गया है। डाॅ. राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा आयुर्वेदा विभाग भी दिया गया है।

वीरेंद्र कंवर के पास पंचायतीराज समेत अन्य विभाग पूर्ववत रहेंगे लेकिन इनके साथ ही उन्हें कृषि विभाग भी दिया गया है। मंत्रिमंडल फेरबदल के तहत डॉ. राम लाल मार्कण्डेय अब सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा जनजातीय विभाग, तकनीकी शिक्षा और जन समस्या निवारण विभाग भी देखेंगे। सिरमौर जिले से नवनियुक्त मंत्री सुखराम चौधरी को ऊर्जा विभाग दिया गया है। बिलासपुर के घुमारवीं से मंत्री राजिंदर गर्ग को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग दिये गये हैं।

संबंधित समाचार