Pathan Controversy : 'बेशर्म रंग' गाने के विवाद YO YO Honey Singh बोले- पहले के लोग ज्यादा समझदार थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत पठान के बेशरम रंग गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे। बेशरम रंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से पठान फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। 

ये भी पढ़ें:- अभिषेक बच्चन के जवाब से तस्लीमा हुईं क्लीन बोल्ड, Tweet किया डिलीट, टैलेंट पर उठाया था सवाल

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म पर प्रतिबंध की जिन लोगों ने मांग की है उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल शामिल हैं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है।

साल 2013 में आई चेन्नई एक्सप्रेस के लोकप्रिय हुए गीत लुंगी डांस में खान के साथ काम कर चुके सिंह ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थी। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे।

1992 की फिल्म रोजा से संगीतकार ए आर रहमान के गीत रुक्मिणी रुक्मिणी का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि अगर यह गाना आज रिलीज हुआ होता तो भारी विवाद हो जाता। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यशराज फिल्म ने इसका निर्माण किया है। जासूसी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिंह का मानना है कि पहले लोगों को शायरी और कविता की अच्छी समझ थी। 

ये भी पढ़ें:-गायक शान को देखने के लिए उमड़ी भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति, चार लोग घायल 

 

संबंधित समाचार