हल्द्वानी: कल बंद रहेंगे नैनीताल रोड के स्कूल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल रोड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

डीएम गर्ब्याल ने कहा कि 24 दिसंबर को एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान नैनीताल रोड पर पर भारी तादाद में भीड़ एवं यातायात के मद्देनजर नैनीताल रोड स्थित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित किया जाता है।  

उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल समेत अन्य कर्मी निर्धारित समयानुसार विद्यालयों में मौजूद रहेंगे। आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार